दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले; चालक गंभीर रूप से घायल

30 अप्रैल 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले; चालक गंभीर रूप से घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अचानक आग का गोला बन गई, जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना

अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से हैं। और पढ़ें Trending Videos डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार, हादसा रात करीब एक बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी, तभी उसमें आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग का गोला बन गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। विज्ञापन विज्ञापन तीन महिलाओं और एक बच्ची समेत पांच की मौत कार में श्योपुर निवासी तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष सवार थे, जिनकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदकर बाहर निकल गया। लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गया। सूचना मिलने पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस का जाप्ता और एसएचओ नेकीराम भी घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल को बुलाया गया। ये भी पढ़ें: Udaipur: विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल में की तोड़फोड़, पति का अपहरण कर जंगल ले जाकर की हत्या जम्मू से दर्शन कर परिवार लौट रहा था मृतकों की पहचान पार्वती बाई 55 वर्ष, उनके बेटे संतोष 35 वर्ष, बहू शशि 30 वर्ष, पोती साक्षी 9 वर्ष और कार चालक विनोद कुमार मेहरा के रूप में हुई है। सभी श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि पार्वती बाई लंबे समय से बीमार थीं। स्वस्थ होने पर परिवार ने वैष्णो देवी के दर्शन की मन्नत मानी थी। जम्मू से दर्शन कर परिवार लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। ड्राइवर की इलाज के दौरान हुई मौत डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को पिनान के सीएचसी भेजा, जहां से उसे अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। देर रात या शुक्रवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद घटना की खबर मिलते ही श्योपुर के चैनपुरा गांव में मातम पसर गया। गुरुवार सुबह तहसीलदार मनीषा मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। संतोष के साडू शव लेने के लिए अलवर रवाना हो गए हैं। पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को श्योपुर लाया जाएगा। देर रात या शुक्रवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

Source: www.amarujala.com

Publication

The World Dispatch

Source: World News API