भोगांव सीट पर भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार रामनरेश अग्निहोत्री:दूसरे नंबर की पसंद बनी सपा, जानिए मौजूदा विधायक की स्थिति
28 अप्रैल 2026

मैनपुरी की भोगांव विधानसभा सीट पर पूर्व आबकारी मंत्री और मौजदा भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 49% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हलांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद रामनरेश अग्निहोत्री हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद रामनरेश अग्निहोत्री हैं। उन्हें 64% लोगों ने पसंद किया है। ममता राजपूत को 18%, कश्मीर सिंह लोधी को 6% लोगों ने और वीरेंद्र शाक्य को 3% ने अपनी पसंद बताया है। समाजवादी पार्टी में कमल वर्मा 19% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। रश्मि राजपूत को 17% लोगों ने पसंद किया है, जबकि सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य को 16 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला हैं, वहीं गोपाल दास लोधी को 15% और राजीव वर्मा के 12% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी के लिए रामनरेश वर्मा को 33% और सुरेंद्र यादव को 33% लोगों ने पसंद किया है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट ... लिंक
Source: bhaskar_hindi