ईरान: इंटरनेट ब्लैकआउट के बीच स्टारलिंक डिवाइस से जासूसी का आरोप, कई गिरफ्तार

28 अप्रैल 2026

ईरान: इंटरनेट ब्लैकआउट के बीच स्टारलिंक डिवाइस से जासूसी का आरोप, कई गिरफ्तार

तेहरान, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट 60वें दिन में प्रवेश कर गया। इसका मतलब स्पष्ट है कि देश की बड़ी आबादी पूरी दुनिया से कटी हुई है। इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप नेटब्लॉक्स ने इसकी जानकारी रोज की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। इस बीच एक खबर स्टारलिंक डिवाइस के जरिए जासूसी कर रहे लोगों की गिरफ्तारी से भी जुड़ी है। एजेंसी ने एक्स सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ठीक दो महीने पहले, 28 फरवरी को, ईरान डिजिटल अंधेरे में चला गया था क्योंकि अधिकारियों ने ग्लोबल इंटरनेट का एक्सेस काट दिया था। मेट्रिक्स दिखाते हैं कि सरकार की खास ग्रुप्स के लिए टियर्ड एक्सेस शुरू करने की कोशिशों के बावजूद, 1416 घंटे बाद ब्लैकआउट अब 60वें दिन में पहुंच रहा है। कुछ पत्रकारों, बिजनेस और नेताओं को इंटरनेट एक्सेस दिया जा रहा है। लेकिन ज्यादातर ईरानी पूरी तरह से कट गए हैं। जनवरी में देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान पहले भी इंटरनेट शटडाउन हुआ था। इस बीच, ईरान में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट डिवाइस के जरिए जासूसी करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देश की विभिन्न समाचार एजेंसियों ने पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी संवेदनशील जानकारी, तस्वीरें और वीडियो विदेशी एजेंसियों तक पहुंचा रहे थे। युसेफाबाद में, तेहरान मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमांड इन्फॉर्मेशन सेंटर ने दावा किया कि संदिग्धों ने एक फ्लैट किराए पर लिया था जिसका इस्तेमाल “खुफिया गतिविधियों के लिए किया जाता था” और उन्होंने “इंटेलिजेंस सर्विसेज और विदेश में दुश्मन नेटवर्क को जानकारी और खबरें भेजने” के लिए “स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट समेत उन्नत संचार उपकरणों” का इस्तेमाल किया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में शिराज से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दक्षिण-पूर्व में, सरवेस्टन पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दावा है कि वह “जरूरी और संवेदनशील स्थान से संदेश, तस्वीर और वीडियो सामग्री दुश्मन नेटवर्क को भेज रहा था।” --आईएएनएस केआर/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source: newsnationtv

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: news nation videos, कई गिरफ्तार, मानवीय रुचि, news nation, news nation live, अंतरराष्ट्रीय, news nation live tv, न्यूज़ नेशन, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS