भोपाल में राजा हिरदेशाह लोधी शौर्य यात्रा का आयोजन:लोधी समाज के मंत्री-विधायक और नेता होंगे शामिल, सीएम करेंगे संबोधित
28 अप्रैल 2026

भोपाल के जंबूरी मैदान पर आज राजा हिरदेशाह लोधी की पुण्यतिथि के मौके पर शौर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय लोधी-लोधा राजपूत समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोधी समाज के मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक गण और समाज जन शामिल हो रहे हैं। सीएम भी होंगे शामिल पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई और लोधी-लोधा समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजा हिरदेशाह के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले गौंड राजाओं और बुन्देला विद्रोह के बारे में आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणास्पद जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम डॉ. मोहन यादव संबोधन देंगे। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में ये नेता मुख्य रूप से होंगे शामिल पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पर्यटन मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी, बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, पूर्व मंत्री राहुल लोधी सहित तमाम नेता मौजूद रहेंगे।
Source: bhaskar_hindi