राज्य सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाए, पानी की बोतलों के स्टिकर हटवाए

27 अप्रैल 2026

राज्य सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाए, पानी की बोतलों के स्टिकर हटवाए

राजगढ़ | रविवार को राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व सख्त अनुशासन के बीच आयोजित हुई। दो सत्रों में हुई इस परीक्षा के लिए जिले में 5 केंद्र बनाए गए, जहां 1734 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। पहले सत्र में सुबह निर्धारित समय पर प्रवेश शुरू हुआ और सख्त जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया। पहले सत्र में 361 और दूसरे सत्र में 371 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाए गए और पानी की बोतलों पर लगे स्टिकर भी हटवाए गए। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहे, जिन्हें जांच के बाद बाहर ही जमा कराया गया। केंद्रों पर लगातार घोषणाएं कर अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने की हिदायत दी जाती रही। दो सत्रों में हुई परीक्षा, देरी से आने वाले लौटे : प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें प्रवेश का समय 9:15 से 9:45 बजे तक तय था। वहीं द्वितीय सत्र दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक हुआ, जिसमें 1:30 से 2 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने समय को लेकर सख्ती बरतते हुए सुबह 10:55 बजे सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए। इसके बाद कुछ अभ्यर्थी दौड़ते हुए केंद्रों तक पहुंचे।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: dainikbhaskar, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS