रायसेन में MPPSC परीक्षा, 6 केंद्रों पर 1600 अभ्यर्थी शामिल:बायोमेट्रिक, स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच, CCTV से निगरानी

26 अप्रैल 2026

रायसेन में MPPSC परीक्षा, 6 केंद्रों पर 1600 अभ्यर्थी शामिल:बायोमेट्रिक, स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच, CCTV से निगरानी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आज रविवार को रायसेन जिला मुख्यालय के 6 केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा में लगभग 1600 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बायोमेट्रिक और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर लगी कतारें सुबह प्रेसिडेंसी कॉलेज में अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी थीं। सभी को बारी-बारी से कैंपस में प्रवेश दिया जा रहा था, जहां गेट पर उनकी चेकिंग और बायोमेट्रिक जांच की जा रही थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि बायोमेट्रिक जांच से परीक्षा में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार के आरोपों से बचा जा सकेगा। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, एसडीएम मनीष शर्मा और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने शासकीय कन्या स्कूल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र प्रभारी से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। एसडीएम मनीष शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष आयोग द्वारा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। साथ ही, प्रश्नपत्र लाने-ले जाने के लिए भी विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। तीन चरणों में हो रही जांच परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए आयोग ने कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। इनमें सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग (तलाशी) और वीओआईपी सिस्टम अनिवार्य किया गया है। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक्स प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) के माध्यम से जांच की जा रही है। दोनों सत्रों में अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा अलग केबिन में की जा रही है। वहीं, ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार महिला या पुरुष स्टाफ से जांच कराने का विकल्प दिया गया है। परीक्षार्थियों को केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ लाने की अनुमति है। अन्य सभी वस्तुएं परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं। जिले में यह केंद्र बनाए रायसेन में जिन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है, उनमें शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर रोड, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास), प्रेसिडेंसी कॉलेज ब्लॉक ए एवं बी (दशहरा मैदान), राजीव गांधी महाविद्यालय सांची रोड तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय शामिल हैं।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: state service exam, cctv surveillance, raisen news, biometric screening, mppsc exam, forest service exam, madhya pradesh psc, hand held metal detector, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS