ट्रंप की डिनर पार्टी में किसने की गोलीबारी, कहां हुई सुरक्षा में चूक? ये है फायरिंग की पूरी टाइमलाइन

26 अप्रैल 2026

ट्रंप की डिनर पार्टी में किसने की गोलीबारी, कहां हुई सुरक्षा में चूक? ये है फायरिंग की पूरी टाइमलाइन

Trump Dinner Party Shooting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी. उसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को हिरासत में ले लिया. गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल या हताहत नहीं हुई. वहीं सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलोनिया ट्रंप को तुरंत मंच से सुरक्षित उतार लिया. हालांकि इस हमले के बाद ट्रंप की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इसके साथ ही लोग ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं को आखिर वो कोई शख्स है जिसने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया और आखिर वो इस कड़ी सुरक्षा वाली पार्टी तक पहुंच कैसे गया. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला? ट्रंप की डिनर पार्टी में कब और कैसे हुई गोलीबारी? दरअसल, शनिवार (स्थानीय समय) यानी 25 अप्रैल की शाम को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के लिए वाशिंगटन के हिल्टन होटल में रात्रिभोज का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उनकी पत्नी और कई अन्य होई प्रोफाइल मेहमान शामिल होने वाले थे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया होटल पहुंच चुके थे. बाकी मेहमान में पार्टी में पहुंच रहे थे. लेकिन उससे पहले ही होटल में गोलीबारी हो गई. उसके बाद सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. इसके साथ ही हमलावर को भी हिरासत में ले लिया. रात्रिभोज में मौजूद टाइम्स के एक पत्रकार ने घटना के बाद टॉयलेट में जाकर अपनी जान बचाई. उन्होंने बताया कि रात करीब 8:30 बजे उन्होंने चार-पांच गोलियों की आवाज सुनी. उन्होंने बताया कि एक सुरक्षा गार्ड ने उनसे कहा कि उस व्यक्ति के पास बंदूक हो सकती है और उसे गोली लगी है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह व्यक्ति मृत था या घायल. THIS IS INASANE!!! 🤯 PRESIDENT TRUMP WAS QUICKLY TAKEN OFF STAGE BY THE US SECRET SERVICE DURING THE WHITE HOUSE CORRESPONDENTS’ DINNER. AFTER A SHOOTER OPEN FIRED IN THE DINNER ROOM. THE SHOOTER HAS BEEN SHOT DEAD. pic.twitter.com/vikqcfjjon — faizco. (@PhaResearcher) April 26, 2026 घटनास्थल पर मौजूद कई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति भोजन कक्ष की ओर दौड़ा और उस पर गोलियां चलाई गईं. होटल की एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि उसने उस व्यक्ति को बंदूक के साथ देखा था. कई अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे निश्चित नहीं थे कि उस व्यक्ति के पास हथियार था या नहीं. रिपोर्टर द्वारा बनाए गए वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है. जिसके चारों ओर कानून प्रवर्तन अधिकारी मौजूद हैं और लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया जा रहा है. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी संघीय एजेंट और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी उन्हें वहां से ले जाते हैं, जबकि अन्य अधिकारी असॉल्ट राइफलों के साथ पहरा देते दिखते हैं. इसी दौरान वहीं 'नीचे बैठ जाओ' चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है. कैसे पार्टी हॉल तक पहुंच गया हमलावर? गोलीबारी के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को पकड़ लिया. जिसका नाम कोल टॉमस एलन बताया जा रहा है. 31 वर्षीय हमलावर कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है. उसने शॉटगन से 8 से 9 राउंड फायरिंग की. जांच में सामने आया है कि वह खाने-पीने के सामान के साथ हथियार लेकर पार्टी हॉल तक पहुंच गया. उसके बाद उसने टेबल के पास ही शॉटगन को असेंबल किया और फायरिंग शुरू कर दी. लेकिन सीक्रेट सर्विस एजेंट ने उसे गोली मारकर काबू में कर लिया और हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि हमलावर ने सबसे पहले सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से बच गया. गोली चलते ही सीक्रेट सर्विस एजेंट की कैप में लगी ON लाइट जग गई. उसके बाद पूरी सिक्योरिटी एक्टिव हो गई. क्या है कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर एनुअल फंक्शन बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर साल होटल हिल्टन में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का आयोजन करते हैं. जिसमें राष्ट्रपति के साथ उनके करीब और कैबिनेट के सदस्य भी शामिल होते हैं. इस परंपरागत कार्यक्रम में शनिवार को मार्को रुबियो, पीट हेगसेथ, जेडी वेंस समेत कई मंत्री उपस्थित थे. कहां हुई सुरक्षा में चूक? बता दें कि वाशिंगटन के होटल हिल्टन में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान पूरे होटल को सील नहीं किया जाता. बल्कि होटल आम लोगों के लिए खुला रहता है. शनिवार की पार्टी के दौरान सुरक्षा एजेसियों का फोकस सिर्फ बॉलरूम, पार्टी हॉल और वीआईपी एरिया पर ही था. हालांकि इस दौरान पूरे होटल को घेरकर नेशनल गार्ड के जवान तैनात किए गए थे. लेकिन होटल के पब्लिक एरिया में सिक्योरिटी की कमी थी. ये भी पढ़ें: वाशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई गोलाबारी में ऐसे सुरक्षित बचे राष्ट्रपति ट्रंप, सामने आया VIDEO क्योंकि होटल परिसर में विरोध प्रदर्शन चल रहे थे. कुछ प्रदर्शनकारी रेड कार्पेट तक पहुंचे और विरोध जताया. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ और सिक्योरिटी की कमी का फायदा उठाकर हमलावर हथियार समेत पार्टी हॉल तक पहुंच गया. जहां पहुंचकर उसने पहले अपनी बंदूक को असेंबल किया और उसके बाद गोलीबारी कर दी. ये भी पढ़ें: 'जो लोग सबसे अधिक काम करते हैं उन्हीं को बनाया जाता है निशाना', डिनर कार्यक्रम में हुई गोलीबारी पर बोले ट्रंप

Source: newsnationtv

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: donald trump, world, us shooting, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS