पुरी में भवन निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

26 अप्रैल 2026

पुरी में भवन निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

टिटिलागढ़| उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच, टिटिलागढ़ इकाई द्वारा पुरी में मंच के भवन निर्माण के लिए सहयोग व अनुदान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के बलांगीर दौरे के दौरान सौंपा गया, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद मारोदिया, पूर्व अध्यक्ष राजू अग्रवाल व ईश्वरचंद जैन सहित टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन व अंचल के वरिष्ठ समाजसेवी तुसरा से दिनु केडिया, बलांगीर से मनोज जैन तथा आसपास के क्षेत्रों के कई साखा सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन में पुरी में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के लिए भवन निर्माण हेतु सरकारी सहयोग एवं अनुदान प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान बलांगीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कुछ नेताओं को एहतियातन हिरासत में भी लिया गया।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: dainikbhaskar, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS