विपक्षी दलों के खिलाफ में किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

26 अप्रैल 2026

विपक्षी दलों के खिलाफ में किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो ने कांग्रेस पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध का आरोप लगाते हुए इसे महिलाओं के अधिकार और सम्मान के खिलाफ बताया। उमंग पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रयासों को कांग्रेस ने बाधित किया, जिससे महिलाओं में आक्रोश है। जिला कन्या संयोजिका विद्या गंधर्व ने भी कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं, भाजयुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, पियूष सिंह ठाकुर, महामंत्री अमित चन्द्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, अनीता धुर्वे, रामबिलास चन्द्रवंशी, नीलिमा गुप्ता, ज्योति केशरवानी, वेदकुमारी चौबे, विजया शर्मा, शिवकुमारी यादव, संतोषी जायसवाल, अनुपमा गुप्ता, अंजू शर्मा, मंजू साहू, सरिता सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: dainikbhaskar, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS