शिक्षक नरेश ने आईआईटी में लिया नवाचारी प्रशिक्षण
25 अप्रैल 2026

महासमुंद | राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आईआईटी भिलाई में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में महासमुंद के शासकीय बृजराज मिडिल स्कूल के विज्ञान शिक्षक नरेश साहू ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। 20 से 22 अप्रैल तक चले इस प्रशिक्षण में प्रदेशभर के 50 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और शून्य निवेश पर आधारित प्रयोगों को बढ़ावा देना था। इस दौरान शिक्षकों को आईआईटी की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया और स्टार गेजिंग के माध्यम से खगोलीय पिंडों का अवलोकन कराया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर डॉ. ध्रुवप्रताप सिंह व डॉ. महबूब आलम ने प्रमाणपत्र प्रदान किए।
Source: bhaskar_hindi