जनसुविधा में हुई बढ़ोतरी; कलेक्टर ने खुरसुनी में प्याऊ घर का किया शुभारंभ

25 अप्रैल 2026

जनसुविधा में हुई बढ़ोतरी; कलेक्टर ने खुरसुनी में प्याऊ घर का किया शुभारंभ

भास्कर न्यूज | बालोद गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम खुरसुनी के प्रवास के दौरान मुख्य मार्ग किनारे आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए प्याऊ घर का विधिवत शुभारंभ कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने किया। यहां गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामीणों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में इस तरह की व्यवस्थाएं आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी होती हैं और इससे जनसुविधा में बढ़ोतरी होती है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्राम खुरसुनी में सामुदायिक नल के पास जिला प्रशासन के नीर चेतना अभियान के अंतर्गत बनाए जा रहे सोख्ता गड्ढे के निर्माण कार्य में श्रमदान कर सहभागिता निभाई। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए आगे आने और पानी के सदुपयोग के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। महिला कमांडो एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जल संरक्षण को लेकर नारे लगाते हुए लोगों को पानी बचाने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: dainikbhaskar, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS