भाजपा मंडल करहीभदर के प्रभारी नियुक्त हुए प्रेम
25 अप्रैल 2026

बालोद| भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा बालोद जिले के जिला मंत्री प्रेम साहू को भाजपा मंडल करहीभदर का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा मंडल करहीभदर के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने प्रेम साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रेम साहू के सफल कार्यकाल की कामना की।
Source: bhaskar_hindi