चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में आएंगे विदेशी अंतरिक्ष यात्री

24 अप्रैल 2026

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में आएंगे विदेशी अंतरिक्ष यात्री

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के लिए पहले खेप में विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों का चयन अप्रैल महीने में पूरा हुआ। अंततः पाकिस्तान के दो उम्मीदवार मुहम्मद जीशान अली और खुर्रम डऊद का चयन हो गया। वे प्रशिक्षु अंतरिक्ष यात्री के रूप में प्रशिक्षण लेने के लिए हाल में चीन आएंगे। सभी प्रशिक्षण पूरा करने और मूल्यांकन पारित करने के बाद उनमें से एक लोड विशेषज्ञ की हैसियत से उड़ान मिशन में शामिल होंगे और चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश होने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। बताया जाता है कि वर्ष 2025 के फरवरी में चीन और पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों के चयन और प्रशिक्षण के संबंध में सहयोग समझौता संपन्न किया। उसके बाद पाक अंतरिक्ष यात्रियों का चयन शुरू हुआ। यह चीन के अंतरिक्ष इतिहास में मील का पत्थर है और चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की अहम उपलब्धि है। इससे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अंतरिक्ष विकास की उपलब्धियां साझा करने का चीन का खुला रवैया दिखाया गया। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एबीएम/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source: newsnationtv

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: न्यूज़ नेशन, news nation, news nation live, news nation videos, news nation live tv, अंतरराष्ट्रीय, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS