गोंडा पेट्रोल पंप पर दो युवकों में जमकर मारपीट, VIDEO:पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर आपस में भिड़े, एक-दूसरे को थप्पड़ मारा
24 अप्रैल 2026

गोंडा जिले में एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर हुई है। मारपीट का 27 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कल सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। 'पहले हम पेट्रोल डलवाएंगे' की कहासुनी को लेकर दो युवकों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। बाद में कुछ अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए। घटना के बाद इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। आश्चर्यजनक रूप से, मारपीट के बाद दोनों युवकों ने दोबारा लाइन में लगकर अपने-अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाया और फिर वहां से चले गए। पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इटियाथोक कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि वायरल वीडियो कल सुबह का है और मामले की जांच की जा रही है। किसी भी तरीके से कानून व्यवस्था को बिगड़ने की छूट किसी को नहीं दी गई है इस पूरे मामले को लेकर की इटियाथोक कोतवाली पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Source: bhaskar_hindi