जनगणना प्रकोष्ठ का गठन, 1 मई से पहला चरण
24 अप्रैल 2026

महासमुंद| डिजिटल जनगणना को सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए महासमुंद जिले में जनगणना प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के निर्देशों पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में इस जिला स्तरीय प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। डिजिटल जनगणना का कार्य दो महत्वपूर्ण चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 से 30 मई तक चलेगा। दूसरे चरण में जनसंख्या की मुख्य गणना की जाएगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह प्रमुख जनगणना अधिकारी के रूप में इस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष होंगे। टीम में सदस्य पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा। नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर (जिला जनगणना अधिकारी) मनोज कुमार खाण्डे और उप संचालक सांख्यिकी मधु साहू है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जनसंपर्क और जनपद पंचायतों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी सदस्य बनाया गया है।
Source: bhaskar_hindi