जल गंगा अभियान में जुनैयाखेड़ी की चंदन बावड़ी साफ

24 अप्रैल 2026

जल गंगा अभियान में जुनैयाखेड़ी की चंदन बावड़ी साफ

मंडीबामोरा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रस्फुटन ग्राम जुनैयाखेड़ी, चंदन बावड़ी में श्रमदान हुआ। लोगों ने मिलकर साफ-सफाई की। कार्यक्रम में जिला समन्वयक पूजा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। विकासखंड समन्वयक आशीष जैन पहुंचे। नवांकुर संस्था से अर्जुन कुशवाह, मुन्नालाल कुशवाह, मोहर सिंह कुशवाह, बलवीर प्रजापति शामिल हुए। परामर्शदाता वर्षा राजपूत भी रहीं। प्रस्फुटन समितियों के सदस्य आए। छात्र-छात्राएं पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। श्रमदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक चला। लगातार 3 घंटे के श्रमदान से चंदन बावड़ी की तस्वीर बदल गई।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: dainikbhaskar, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS