सीतामढ़ी महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, बखरी मठ के जीर्णोधार का करेंगे शिलान्यास

24 अप्रैल 2026

सीतामढ़ी महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, बखरी मठ के जीर्णोधार का करेंगे शिलान्यास

भास्कर न्यूज|सीतामढ़ी जानकी नवमी पर आयोजित दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव में इसबार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन होगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम रिची पांडेय अधिकारियों की टीम के साथ लगातार तैयारी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया गया है कि मुख्यमंत्री सीतामढ़ी आगमन पर बखरी मठ के जीर्णोद्धार का शिलान्यास भी करेंगे तथा सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन कर उसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 25 अप्रैल को संध्या 4:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे तथा इसके बाद उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में राज्य गीत के बाद अतिथि व प्रशासन के संबोधन होगा। इसके बाद 5.05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। जो रात्री 10 बजे तक जारी रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं की प्रस्तुति के साथ ही नृत्य नाटिका, भजन गायन, लोकगीत, कत्थक, ओडिसी आदि कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं दूसरे दिन संध्या 5:40 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन, लोकगीत, भजन, कॉमेडी, भारत नाट्यम आदि की प्रस्तुति की जाएगी।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: dainikbhaskar, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS