बालाघाट के कंसुली में महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ी:बच्चे ने आरोपियों को देखा; ज्योतिबा फुले और सवित्री फुले की मूर्ति दूर फेंकी

23 अप्रैल 2026

बालाघाट के कंसुली में महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ी:बच्चे ने आरोपियों को देखा; ज्योतिबा फुले और सवित्री फुले की मूर्ति दूर फेंकी

बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के कंसुली गांव में असामाजिक तत्वों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़ दिया। इस घटना के बाद अनुयायियों में आक्रोश है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार और गुरुवार की रात की बताई जा रही है। गांव के एक बालक ने सफेद गमछा लपेटे, सफेद शर्ट और हाफ लोअर पहने एक अज्ञात शख्स को प्रतिमाएं तोड़ते हुए देखा। बालक ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इन प्रतिमाओं को किया क्षतिग्रस्त अज्ञात शख्स ने चबूतरे में स्थापित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा चबूतरे में ही गिरी मिली, जबकि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की प्रतिमाओं को चबूतरे से दूर फेंक दिया गया था। हालांकि, इसी स्थान पर लगी गौतम बुद्ध की प्रतिमा यथावत है। कुछ लोगों से विवाद हुआ था प्रतिमा नागदेवे ने इस संबंध में लांजी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी लिखित शिकायत में प्रतिमा स्थल पर कुछ लोगों के साथ विवाद होने का भी जिक्र किया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है, हालांकि अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस घटना से महापुरुषों के अनुयायियों में गहरा आक्रोश है। जिले में धार्मिक उन्माद पैदा करने वाली इस हरकत के पीछे कौन है और उसकी मंशा क्या है, यह पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अनुयायियों का कहना है कि यदि मामले में देरी हुई तो वे आंदोलन का रुख भी अख्तियार कर सकते हैं।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: statues vandalized, police probe, kansuli village, balaghat, crime news, madhya pradesh, unknown person, mahapurush statues, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS