कंचन पाल ने परिवार एवं गांव का नाम किया रोशन

23 अप्रैल 2026

कंचन पाल ने परिवार एवं गांव का नाम किया रोशन

शुभांशू जायसवाल जौनपुर। ग्रामीण परिवेश में जन्मी कंचन पाल सुपुत्री वीरेंद्र पाल की प्रारंभिक शिक्षा जनपद के परियावां गांव में हुई। इसके बाद इन्होंने एसबीआईएमसी चकदाउद नगर नैनी प्रयागराज में हाईस्कूल में प्रवेश लिया। अपने कठिन परिश्रम से इन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल वर्ष 2026 की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। इनके परिश्रम और परिणाम की खुशी व्यक्त करते हुए परिवारजन, गुरुजन तथा सगे संबंधियों ने बधाई दिया। कंचन पाल को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनिल प्रताप गिरि, डॉ. बबलू पाल असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. परमात्मा मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. लालजी पाल असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. अरुण यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकुमार पाल असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. ओम प्रकाश गुजेला असिस्टेंट प्रोफेसर, राकेश पाल प्रवक्ता, वीरेन्द्र यादव असिस्टेंट कमांडेंट, समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कंचन पाल को बधाई दिया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।

Source: aapkiummid

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: aap ki ummid, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS