मथुरा में आग का कहर! कॉलेज परिसर में धधकती लपटों से खतरा; स्थानीय लोग में दहशत
23 अप्रैल 2026

Mathura Veterinary College Fire : वेटरनरी कॉलेज परिसर स्थित जंगल में अचानक भीषण आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि आग पिछले लगभग तीन घंटों से लगातार धधक रही है. आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि वह तेजी से फैलती जा रही है, जिससे आसपास के इलाकों के इसकी चपेट में आने का खतरा बना हुआ है. सूचना देने के बावजूद देर से पहुंची दमकल गाड़ियां – स्थानीय लोग घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. स्थानीय लोगों और कॉलेज प्रशासन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां देर से मौके पर पहुंचीं. फिलहाल, कई दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हुए हैं. यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह एक बड़े हादसे का रूप ले सकती है. गर्मी और तेज तापमान के चलते फैल रही आग गर्मी और तेज तापमान के कारण आग लगातार फैलती जा रही है. दमकल विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी आग पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Source: inkhabar