पद का अहंकार छोड़ें थाना प्रभारी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन की नसीहत
23 अप्रैल 2026

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्यभर के थाना प्रभारियों और अपने सदस्यों से खास अपील की है. प्रदेश संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा है कि हाल के दिनों में विभिन्न जिलों से शिकायतें मिल रही है कि कुछ थाना प्रभारी अपने ही अधीनस्थ कर्मियों और बैचमेट अधिकारियों के साथ अनुचित और असम्मानजनक व्यवहार कर रहे हैं, जो संगठन की एकजुटता और खाकी की गरिमा के खिलाफ है.
Source: lagatar_in