छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर मशाल यात्रा

23 अप्रैल 2026

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर मशाल यात्रा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने शहर में मशाल यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन व एनएसयूआई जिला अध्‍यक्ष अमर झा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। मशाल रैली जयस्तंभ चौक से शुरु हुई। मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, भारतमाता चौक, जूनिहटरी होते हुए रैली का समापन जय स्तंभ चौक में किया गया। रैली में एनएसयूआई पदाधिकारी और समर्थक छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा सरकार को छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द चुनाव की घोषणा करनी चाहिए। युवा वर्ग को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिल सके। युवाओं से उनके मुद्दे उठाने का मंच नहीं छीना जाना चाहिए। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने कहा छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है और इसी क्रम में मशाल यात्रा निकाली गई। मशाल रैली में मामराज अग्रवाल, प्रेम रुचंदानी, राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, झम्मन देवांगन, प्रवीण मेश्राम, चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, राजा यादव, राजिक सोलंकी, वीरेंद्र चंद्राकर, बंटी यादव, महेंद्र बहादुर सिंह, राहुल चौबे, राकेश चंद्राकर आदि मौजूद थे। चुनाव नहीं कराए जाने पर आंदोलन को तेज करेगी अमर झा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे छात्रों को नेतृत्व विकसित करने का अवसर मिलता है और उनकी आवाज को मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि छात्रहितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चुनाव जल्द घोषित करने की मांग की जा रही है। एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने कहा छात्र संघ चुनाव कराना सरकार की जिम्मेदारी है और इसे टालना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक चुनाव की घोषणा नहीं होती, आंदोलन और तेज होगा।

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: dainikbhaskar, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS