झारखंड में लड़कियों की गुमशुदगी पर राज्यपाल सख्त, डीजीपी को फौरन जांच और कार्रवाई के निर्देश
22 अप्रैल 2026

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य में नाबालिग लड़कियों के लगातार लापता होने के मामलों पर गहरी चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन को प्रत्येक जिले में ऐसे सभी मामलों की विशेष समीक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इन मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरी की जाए।
Source: navbharattimes