विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग:बहुजन समाज ने एसपी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की, एसडीओपी पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

22 अप्रैल 2026

विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग:बहुजन समाज ने एसपी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की, एसडीओपी पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के एक कथित बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में सम्पूर्ण बहुजन समाज संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विधायक लोधी ने करैरा एसडीओपी जाकड़ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान दिया है। संगठन का कहना है कि यह बयान पुलिस प्रशासन को चुनौती और धमकी देने जैसा है, जो कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। विधायक पर तानाशाही रवैये का आरोप बहुजन समाज के प्रतिनिधि दिनेश जौराठी ने आरोप लगाया कि विधायक तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के बेटे द्वारा सड़क दुर्घटनाएं किए जाने के बावजूद कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। पहले भी अभद्र टिप्पणियों का आरोप जौराठी ने यह भी कहा कि एसडीओपी के खिलाफ की गई टिप्पणियां जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। उनका आरोप है कि विधायक पहले भी पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। बहुजन समाज ने मांग की है कि पूरे मामले की गहन जांच की जाए। यदि विधायक दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए और पार्टी स्तर पर उनकी सदस्यता समाप्त करने पर भी विचार किया जाए। इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... करैरा तेरे डैडी का नहीं SDOP... भाजपा विधायक की चेतावनी शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ को चेतावनी देते वीडियो जारी किया। बेटे दिनेश लोधी के थार एक्सीडेंट मामले में पूछताछ और करैरा में न दिखने की बात पर प्रीतम ने कहा, 'करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी'। पूरी खबर पढ़ें...

Source: bhaskar_hindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: preetam lodhi, investigation demand, controversy, shivpuri mla, sp memo, madhya pradesh news, bahujan samaj, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS