जहां रूस-चीन का चलता था सिक्का, वहां अब ब्रिटेन क्यों जमा रहा पांव? मिडिल एशिया में मची है गजब हलचल
22 अप्रैल 2026

मध्य एशिया, जिसे कभी रूस का पिछवाड़ा कहा जाता था और जहां आज चीन का सिक्का चलता है. दशकों तक इस इलाके को घास न डालने वाला ब्रिटेन अब अचानक यहां एंट्री मार रहा है. वजह बेहद खास है. ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटेन को सस्ते मजदूरों की दरकार है. लिथियम-यूरेनियम जैसे अहम खनिजों की भूख है और नए बाजारों की तलाश. लेकिन रूस-चीन के दबदबे वाले इस इलाके में पकड़ आसान नहीं होगी.
Source: hindinews18