'हर चीज का वक्त होता है', अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
22 अप्रैल 2026

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए भारत के मध्यस्थता को लेकर बात कही. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता का प्रयास किया था लेकिन लेकिन हर चीज का एक सही वक्त होता है. बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच स्थाई शांति समझौता करने के लिए पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किए मध्यस्थता कर रहे हैं. पहले दौर की बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई, लेकिन दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया. पाकिस्तान ने एक बार फिर से मध्यस्थता की कोशिश की और दोनों देशों के बीच वार्ता की तारीख 21-22 तारीख तय की, लेकिन ईरान इस शांति वार्ता के लिए राजी नहीं हुआ. जिसके चलते ये वार्ता रद्द हो गई. #WATCH | Berlin, Germany: Speaking at the Indian community event, Defence Minister Rajnath Singh says, "This is my first official visit to Germany, and I am here on the invitation of the Defence Minister... I believe that this is an achievement in itself; the relations between... pic.twitter.com/smTn04gUDS — ANI (@ANI) April 22, 2026 खबर अभी अपडेट हो रही है...
Source: newsnationtv