घोड़ी चढ़कर बारात निकालने पर बवाल, दलित दूल्हे को दबंगों ने पीटा
22 अप्रैल 2026

मध्य प्रदेश के दमोह में दलित दूल्हे के साथ उस समय मारपीट कर दी गई, जब वह घोड़ी पर सवार होकर बारात निकाल रहा था. आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने इसका विरोध करते हुए दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ-साथ उसकी बहन से भी मारपीट कर दी. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Source: aajtak