तेज प्रताप यादव बोले एनडीए में कुछ अंदरूनी मामला हुआ है जिस कारण नीतीश ने कुर्सी छोड़ दी

21 अप्रैल 2026

तेज प्रताप यादव बोले एनडीए में कुछ अंदरूनी मामला हुआ है जिस कारण नीतीश ने कुर्सी छोड़ दी

डिजिटल डेस्क, पटना। सम्राट चौधरी को राज्य का CM बनाए जाने पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के चीफ तेज प्रताप यादव ने कहा एनडीए में कुछ अंदरूनी मामला हुआ है, इसलिए नीतीश कुमार ने कुर्सी छोड़ दी। आगे उन्होंने कहा मैं उनसे उम्मीद करता हूं कि वह युवाओं को रोजगार देंगे। यहां से जो लोग दूसरे राज्य में जा रहे हैं उस पलायन को रोकने का काम करेंगे। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में लगातार सक्रिय हैं। इस पर जेजेडी चीफ ने कहा, "निशांत कुमार भटक रहे हैं। उथल-पुथल में इनको पीस दिया गया। निशांत को राजनीति का अनुभव लेना होगा उसके बाद ही उनका कुछ हो पाएगा। अगर निशांत को वहां कुछ दिक्कत है, तो वे जनशक्ति जनता दल में शामिल हो जाएं। उनको यहां अच्छा पद दिया जाएगा।" महिला आरक्षण संशोधन बिल पर भी तेज प्रताप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा महिलाओं की हिस्सेदारी सभी जगह है। महिलाओं का हर जगह सम्मान होना चाहिए। सभी लोगों को महिलाओं का ख्याल रखना होगा। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर तेज प्रताप यादव ने कहा ममता बनर्जी ने अपने राज्य में क्या काम किया है इसके बारे में उनको बताना चाहिए। भाजपा बंगाल सरकार पर घुसपैठियों को बसाने का जो आरोप लगा रही है, वह ठीक बोल रही है। बंगाल पूरा घुसपैठिया हो ही गया है।

Source: bhaskarhindi

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: tej pratap yadav, बिहार न्यूज, cm samrat chaudhary, महिला आरक्षण बिल, nishant kumar तेज प्रताप यादव, jd(u) chief, जेजेडी चीफ, पटना न्यूज, सीएम सम्राट चौधरी, निशांत कुमार, patna news, bihar news, women's reservation bill, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS