ब्राजील में पहाड़ी पर थे 200 सैलानी, तभी शुरू हो गई गोलियों की तड़तड़ाहट, क्या हुआ आगे? देखें वीडियो

21 अप्रैल 2026

ब्राजील में पहाड़ी पर थे 200 सैलानी, तभी शुरू हो गई गोलियों की तड़तड़ाहट, क्या हुआ आगे? देखें वीडियो

ब्राजील के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'मोरो डोइस इरमाओस' पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और खूंखार ड्रग गैंग कमांडो वर्मेल्हो के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई. इस मुठभेड़ के कारण पहाड़ी की चोटी पर मौजूद 200 से अधिक पर्यटक करीब दो घंटे तक फंसे रहे. यह स्थान अपनी ऊंचाई और वहां से दिखने वाले सूर्योदय के लिए दुनियाभर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. रविवार सुबह जब पर्यटक पहाड़ी पर मौजूद थे, तभी नीचे स्थित 'फवेला' (बस्ती) में गोलियों की गूंज सुनाई देने लगी. सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को वहीं रुकने के निर्देश दिए गए, जिससे वे पहाड़ी के ऊपर ही फंस गए. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का मुख्य निशाना ड्रग माफिया एड्रानल्डो परेरा सूजा था. हालांकि, भीषण गोलीबारी के बीच सूजा अपनी पत्नी और बच्चों को पीछे छोड़कर भागने में सफल रहा. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी पर्यटक के घायल होने की खबर नहीं है. स्थिति सामान्य होने के बाद सुरक्षाबलों ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित पहाड़ी से नीचे उतारा. पुलिस अब फरार सरगना की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.ब्राजील के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'मोरो डोइस इरमाओस' पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और खूंखार ड्रग गैंग कमांडो वर्मेल्हो के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई. इस मुठभेड़ के कारण पहाड़ी की चोटी पर मौजूद 200 से अधिक पर्यटक करीब दो घंटे तक फंसे रहे. यह स्थान अपनी ऊंचाई और वहां से दिखने वाले सूर्योदय के लिए दुनियाभर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. रविवार सुबह जब पर्यटक पहाड़ी पर मौजूद थे, तभी नीचे स्थित 'फवेला' (बस्ती) में गोलियों की गूंज सुनाई देने लगी. सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को वहीं रुकने के निर्देश दिए गए, जिससे वे पहाड़ी के ऊपर ही फंस गए. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का मुख्य निशाना ड्रग माफिया एड्रानल्डो परेरा सूजा था. हालांकि, भीषण गोलीबारी के बीच सूजा अपनी पत्नी और बच्चों को पीछे छोड़कर भागने में सफल रहा. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी पर्यटक के घायल होने की खबर नहीं है. स्थिति सामान्य होने के बाद सुरक्षाबलों ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित पहाड़ी से नीचे उतारा. पुलिस अब फरार सरगना की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Source: hindinews18

Publication

The World Dispatch

Source: World News API

Keywords: international news, world news, ONLY AVAILABLE IN PROFESSIONAL AND CORPORATE PLANS